Travel Tips : खूबसूरत झरनों और हसीन वादियों का दीदार करने के लिए करें मनाली का भ्रमण, कम बजट में पूरा कर सकते हैं टूर 

इंटरेनट डेस्क। अगर आप गर्मी के मौसम में घूमने के लिए किसी ठंडे स्थान की तलाश कर रहे हैैं तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली बेहतर विकल्प होगा।  

विशेष बात ये है कि इस शहर में आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। मई के महीने में भी आपको यहां पर प्रकृति की करीब से खूबसूरती देखने को मिलेगी। हिमाचल प्रदेश का ये शहर गर्मियों में घूमने के लिए हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रहा है। अपनी खूबसूरती के कारण मनाली देश-विदेश में बहुत ही प्रसिद्ध है। 

यहां पर प्रतिवर्ष बड़ी तादात में पर्यटक घूमने आते हैं। मनाली में आपको गर्मी के मौसम में भी खूबसूरत झरनों और हसीन वादियों का दीदार करने का मौका मिलेगा। पर्यटकों को यहां पर पैराशूटिंग,पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर का मजा लेने का मौका भी मिलता है। 

PC: savaari