Travel Tips: उमशियांग डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज पर्यटकों के लिए रहता है आकर्षण का केन्द्र 

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक मेघालय में भी स्थित है। यहां के जंगलों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Travel Tips:  उमशियांग डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज पर्यटकों के लिए रहता है आकर्षण का केन्द्र 

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक मेघालय में भी स्थित है। यहां के जंगलों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा ही एक जंगल चेरापूंजी, मेघालय में छिपा हुआ है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आज हम आपको यहां के उमशियांग डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज और जीवित जड़ सेतु के नाम से बहुत ही प्रसिद्ध है। रबड़ ट्री से बने रूट पुलों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन ये पयर्टक स्थल ज्यादा डबल डेकर ब्रिज के कारण चर्चा में रहता है।

लगभग 50 मीटर लंबे है और 1.5 मीटर चौड़े इस ब्रिज के नीचे उमशियांग नदी बहती है। यहां पर आपको प्रकृति और इंजीनियरिंग एक अनोखा उदाहरण देखने को मिलेगा। आपको चेरापूंजी की यात्रा के दौरान एक बार इसे जरूर ही देखना चाहिए।

PC: holidayrider