Travel Tips: मानसून में ज्यादा ही खूबसूरत हो जाता है उदयपुर शहर, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। यानी अभी घूमने के हिसाब से मौसम बहुत ही अच्छा है। अगर आपका आगामी समय में घूमने का प्लान है तो आज हम आपको राजस्थान में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हम आपको झीलों के शहर उदयपुर के बारे में बताने जा रहे हैं, ये शहर मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। उदयपुर अपनी झीलों, महलों और हवेलियों के लिए जाना जाता है। मानसून की हल्की बारिश के बाद यहां का मौसम बेहद खुशनुमा हो जाता है। यहां आपको कई खूबसूरती झीलों का दीदार करने का मौका मिलेगा, जो मानसून में पानी से भर जाती हैं। यहां की पिछोला झील में आपको बोटिंग का मजा लेने का मौका मिलेगा।

वहीं आप सिटी पैलेस घूम सकते हैं। उदयपुर में पहाड़ी रास्ते नहीं हैं होने के कारण यहां पर मानसून में घूमना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC:  udaipurtourism, herzindagi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें