Travel Tips: जन्नत से कम नहीं है उत्तराखंड का ये गांव, आज ही बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश की तरह ही उत्तराखंड भी अपने हिल स्टेशनों के कारण पर्यटकों की पसंद रहता है। यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

Travel Tips: जन्नत से कम नहीं है उत्तराखंड का ये गांव, आज ही बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश की तरह ही उत्तराखंड भी अपने हिल स्टेशनों के कारण पर्यटकों की पसंद रहता है। यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस गांव का नाम कल्प गांव है।

उत्तराखंड के इस गांव की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। समुद्र तल से 7500 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये गांव गजब की प्राकृतिक खूबसूरत के कारण प्रसिद्ध है। इस गांव की जनसंख्या बहुत ही कम है। इसी कारण इसकी खूबसूरती बरकरार है।

हालांकि इस गांव में पर्यटकों के लिए रहने के लिए यहां होटल नहीं।  होमस्टे का ऑप्शन जरूर ही पर्यटकों को मिलेगा। शहर की भागदौड़ से दूर इस गांव में ट्रेकिंग करने में आपको बहुत ही मजा आज जाएगा। आपको आज ही उत्तरखंड के इस गांव में घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

PC: prabhasakshi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें