Travel Tips: इस बार घूमने के लिए आप जाए अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली, बहुत ही खूबसूरत हैं यह जगह

आप अगर यहां की यात्रा करते है तो आप यहा की वादियों को देख खुश हो जाएंगे

Travel Tips:  इस बार घूमने के लिए आप जाए अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली, बहुत ही खूबसूरत हैं यह जगह

इंटरनेट डेस्क। आपने आज तक कई जगहों की सैर की होगी और कई खूबसूरत जगहों को भी देखा होगा, लेकिन आपने अगर आज तक अरुणाचल प्रदेश नहीं देखा तो फिर आपकी यात्रा अधूरी है। यहां की यात्रा में आप जीरो जगह पर जरूर जाए और एक बार जरूर यहां की यात्रा का लुत्फ उठाए।

जीरो, अरुणाचल प्रदेश
वैसे तो घूमने के लिए सिंतबर का महीना बहुत बढ़िया होता है और इस महीने में आप घूमने के लिए यहां आ सकते है। यहां पर जीरो फेस्टिवल का आयोजन होता है। जीरो घाटी यहां की एक बेहद खूबसूरत जगह है। ऐसे में आप यहां घूमने के लिए आ सकते है। 

क्या देखने को मिलेगा
आप अगर यहां की यात्रा करते है तो आप यहा की वादियों को देख खुश हो जाएंगे। पहाड़ी आकर्षण के अलावा लोक-संस्कृति के लिए भी यह जगह जानी जाती है। जीरो वैली के साथ साथ आप यहां पर टैली घाटी वन्यजीव अभयारण्य, मेघना गुफा मंदिर, शिद्धेश्वर नाथ मंदिर भी जा सकते है। 

PC- jagran,news18 hindi,travelogyindia-com