Travel Tips: इस बार आप करें ओडिशा की यात्रा, देखने को मिलेगी कई खूबसूरत चीजे

इसके साथ ही आप अंशुपा झील जाने का भी प्लान बनाए। आपकों बता दें की ये झील घोड़े की नाल जैसी आकृति है

Travel Tips:  इस बार आप करें ओडिशा की यात्रा, देखने को मिलेगी कई खूबसूरत चीजे

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा घूमने के लिए वैसे बहुत ही अच्छी जगह है। आप भी अगर इस बार कही जाना चाहते है तो आपकों इस बार की यात्रा ओडिशा की करनी चाहिए। पर्यटकों के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमियों के लिए भी यह जगह किस स्वर्ग से कम नहीं है। अपने भव्य मंदिरों, संग्रहालयों, मठों और समुद्र तट के लिए काफी फेमस है।

सतकोसिया घाटी
आप भी ओडिशा जा रहे है तो आपकों टिकरापाड़ा के पास महानदी पर जाना चाहिए। यहां आपको इतने अद्भुत और खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे जिन्हें देखकर आप खुश हो जाएंगे। यहां आपको सैर के दौरान भरपूर प्रवासी पक्षी देखने को मिलेंगे। यहा आप बोटिंग भी कर सकते है।


अंशुपा झील
इसके साथ ही आप अंशुपा झील जाने का भी प्लान बनाए। आपकों बता दें की ये झील घोड़े की नाल जैसी आकृति है और कहा जाता है की ओडिशा की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। जो बांस और आम के पेड़ों से ढकी है। चारों और पहाड़ियों रंग-बिरंगे फूल इस नजारे को और भी खूबसूरत बनाते है।