Travel Tips: दोस्तों के साथ इस बार जाए आप भी कश्मीर की इन फेमस जगहों पर

इसके साथ ही आप कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक डल झील भी जा सकते है

Travel Tips: दोस्तों के साथ इस बार जाए आप भी कश्मीर की इन फेमस जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियां का है और आप आपके दोस्तों के साथ इस बार किसी ऐसी जगह घूमने की तैयारी कर रहे है जहां बर्फबारी हो या फिर वो जगह ठंडी हो। ऐसे में आपकों आज बता रहे है ऐसी ही जगह के बारे में जो आपकों जरूर पसंद आएगी और वो जगह है कश्मीर जिसे स्वर्ग कहा जाता है। 

गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व
आप अपने दोस्तों के साथ जब कश्मीर पहुंच जाए तो आपकों गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व की सैर करनी चाहिए। यहां आपकों रेड फॉक्स, हंगुल और लेपर्ड जैसे कई हिमालयन पशु पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यह जगह कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पास है। यहां आपकों रास्ते में और भी कई खूबसूरत चीजे देखने को मिल जाएगी।

डल झील
इसके साथ ही आप कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक डल झील भी जा सकते है। यहां आप पहुंचक झील में नोकायान का आनंद ले सकते है। इसके साथ ही आप यहां से हिमालय का दीदार भी कर सकते है। आप झील के बीचो बीच यहा के फेमस केहवा का भी आनंद ले सकते है।