Travel Tips: घूमने के लिए इस बार आप चुने शिलांग को, बेहतरीन नजारे आएंगे आपकों पसंद

इसके साथ ही आप शिलांग में डेविड स्कॉट ट्रेल जा सकते है

Travel Tips: घूमने के लिए इस बार आप चुने शिलांग को, बेहतरीन नजारे आएंगे आपकों पसंद

इंटरनेट डेस्क। घूमने का मन हर किसी का होता है लेकिन हर को जा नहीं पाता है कोई अपने आस पास की जगहों पर घूम लेता है तो कोई दूसरी जगहों को अपने घूमने के स्पॉट में शामिल कर लेता है। ऐसे में आप भी अगर जा रहे है घूमने तो फिर आपकों शिलांग जाने की तैयारी करनी चाहिए।

शिलांग पीक
आप शिलांग में घूमने गए है तो आपकों यहा की शिलांग पीक जरूर जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार शिलांग पीक यहां की सबसे ऊंची जगह मानी जाती है। शिलांग पीक से आप मेघालय और बांग्लादेश का अद्भुत नजारा देख सकते है। शिलांग पीक पर भारतीय वायु सेना का रडार स्टेशन भी है।

डेविड स्कॉट ट्रेल
इसके साथ ही आप शिलांग में डेविड स्कॉट ट्रेल जा सकते है। यहां आप लगभग 16 किलोमीटर की ट्रेकिंग ट्रेल और हॉर्स कार्ट ट्रेल का आनंद ले सकते है। यहां आप फोटोग्राफी कर सकते है। ट्रेकिंग ट्रेल का शानदार नजारा आपके मन में बस जाएगा ऐसे में आपकों यहां जरूर जाना चाहिए।