Travel Tips: इस बार आप घूमने के लिए चुन सकते है कन्या कुमारी को, देखने को मिलेगा बहुत कुछ

इस यात्रा के दौरान आप कन्याकुमारी में स्थित तिरुवल्लुवर की सुंदर मूर्ति को भी देख सकते है। यह बहुत फेमस है

Travel Tips: इस बार आप घूमने के लिए चुन सकते है कन्या कुमारी को, देखने को मिलेगा बहुत कुछ

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर इस बार के वेकेशन में साउथ साइड जाने का प्लान कर रहे है तो आप अपनी इस यात्रा के दौरान कन्या कुमारी जा सकते है। वैसे यह जगह आपको पसंद तो आएगी ही साथ ही आपको यहां देखने के लिए भी बहुत कुछ मिल जाएगा। ऐसे में आज आपको बता रहे है की आप क्या क्या देख सकते है।

कन्याकुमारी बीच
आप कन्या कुमारी जा रहे है तो आपको कन्याकुमारी बीच जरूर जाना चाहिए। ये जगह अपने आप में बहुत ही खास और खूबसूरत मानी जाती है। यहां पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का अनोखा संगम होता है। इतना ही नहीं कन्याकुमारी बीच से सनसेट और सनराइज का नजारा भी बहुत ही शानदार लगता हैं

तिरुवल्लुवर की मूर्ति
इस यात्रा के दौरान आप कन्याकुमारी में स्थित तिरुवल्लुवर की सुंदर मूर्ति को भी देख सकते है। यह बहुत फेमस है। ख़ास बात है कि ये प्रतिमा 133 फीट ऊंची है जो इतिहास प्रेमियों को बहुत ही पसंद आती है।

pc- news18 hindi,traveltriangle.com,inextlive.com