Travel Tips: राजस्थान की यह जगह लगती है एकदम स्विट्जरलैंड जैसी, आ जाए घूमने

हर किसी का मन विदेश में घूमने का करता है। ऐसे में आप भी अगर स्विट्जरलैंड जैसी जगह पर घूमने का मन बना रहे है तो फिर आपको जाने की कोई जरूरत नहीं है

Travel Tips: राजस्थान की यह जगह लगती है एकदम स्विट्जरलैंड जैसी, आ जाए घूमने

इंटरनेट डेस्क। हर किसी का मन विदेश में घूमने का करता है। ऐसे में आप भी अगर स्विट्जरलैंड जैसी जगह पर घूमने का मन बना रहे है तो फिर आपको जाने की कोई जरूरत नहीं है। आपकों स्विट्जरलैंड जैसा नजारा राजस्थान में ही देखने को मिल जाएगा और वो भी अजमेर के किशनगढ़ में। जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे।

मार्बल सिटी के नाम से है पहचान
आपकों बता दें की किशनगढ़ को मार्बल सिटी के नाम से भी जाना जाता है और यही  खूबसूरत डमिं्पग यार्ड है जो देखने में स्विट्जरलैंड का अहसास कराता है। बता दें की मार्बल को काटकर उसका वेस्ट पार्ट जो निकलता है, उसे डमिं्पग यार्ड में डंप कर दिया जाता है। इसी से यहां ऐसे लगता है जैसे बर्फ के पहाड़ हो। 

प्री वेडिंग शूट के लिए है मशहूर
बता दें की अजमेर का किशनगढ़ अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। ये जगह प्री वेडिंग शूट के लिए भी काफी फेमस है। बता दें की  किशनगढ़ राजस्थान के अजमेर जिले में मौजूद है।

pc-navbharat, theprint.in, theprint.in