Travel Tips: 52 स्नान घाटों और 500 से अधिक मंदिरों से घिरी हुई ये राजस्थान की ये झील, एक बार जरूर ही देखें

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान का पुष्कर पूरे देश में प्रसिद्ध है। अजमेर जिले में स्थित ये धार्मिक स्थल भारी संख्या में भारतीयों और विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आपका राजस्थान की यात्रा का आगामी समय में प्लान है तो पुष्कर जरूर ही जाएं।

यहां पर एक प्रसिद्ध झील है, जो अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। 52 स्नान घाटों और 500 से अधिक मंदिरों से घिरी इस झील को हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। यहां पर पांच पवित्र झीलों को सामूहिक रूप से पंच-सरोवर बोला जाता है।

इन झीलों के नाम मानसरोवर, बिन्दु सरोवर, नारायण सरोवर, पंपा सरोवर और पुष्कर सरोवर है। अगर आपका अजमेर जाने का प्लान है तो एक बार ये झील जरूर ही देखें। पुष्कर में आपको बहुत से पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। 

PC:  holidayrider