Travel Tips: इस कारण औली को बोला जाता है भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपने हिल स्टेशनों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका इस माह में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां के औली हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड बोला जाता है।

भारत के पसंदीदा हिमालयी स्थलों में से एक औली की ऊंचाई समुद्र तल से 3,000 मीटर है। यहां पर आपको कई प्रकार की एडवेंचर्स एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका मिलेगा। औली को देश के सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में से एक माना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां पर बर्फबारी का दीदार करने का अपना ही अलग मजा है। चारों तरफ बर्फ की चादर बिछने के बाद यहां की सुंदरता बढ़ जाती है।

इस कारण तो यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दी के मौसम को ही माना जाता है। यहां पर एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे है, जो जोशीमठ से औली को जोड़ता है। समुद्रतल से 23490 फीट ऊपर स्थित त्रिशूल पर्वत भी यहां पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होता है। वहीं कई अन्य पयर्टल भी आपको यहां पर मिलेंगे।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें