Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है देश के ये दो हिल स्टेशन

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में लोग घूमने के लिए हिल स्टेशनों का चुनाव करते हैं। इन पर लोगों को प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलता है। आज हम आपको देश की दो बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।  

चकराता
उत्तराखण्ड में बहुत सी खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। इनमें मसूरी और नैनिताल भी शामिल हैं। आज हम यहां की एक हिल स्टेशन के बारे में जाकनारी देने जा रहे हैं, जहां पर आपके ज्यादा भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज हम आपको यहां की चकराता हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां आप स्कींग, रैपलिंग जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। वहीं आपको टाइगर फॉल देखने का मौका मिलेगा। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको बहुत ही पसंद आएगी। 

खज्जियार 
हिमाचल प्रदेश में डलहौजी से लगभग 24 किमी. की दूरी पर स्थित खज्जियार भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन की सुंदरता को शब्दों में बताना काफी मुश्किल है। इस जगह को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां की यात्रा करने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। यहां के दिल लुभाने वाले नजारों को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इस हिल स्टेश पर आप घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं। अगर आप कुछ नहीं करना चाहते और सिर्फ प्रकृति की सुंदरता ही आपका दिल जीत लेगी। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। आपके लिए यहां का टूर यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें