Travel Tips: पार्टनर को ले जाएं मनाली, रोमांटिक पल बिताने के लिए है ये शानदार पर्यटक स्थल

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मनाली एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है।

Travel Tips: पार्टनर को ले जाएं मनाली, रोमांटिक पल बिताने के लिए है ये शानदार पर्यटक स्थल

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मनाली एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। अगर आपका सर्दी के इस मौसम में पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो मनाली जा सकते हैं। ये कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। फरवरी के महीने में यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत माहौल प्यार को और गहरा बनाने में सहायक बन जाता है। इस दौरान आप मनानी में अपने पार्टनर के साथ स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।

हिडिम्बा मंदिर और तिब्बती मठ घूमने के लिए शानदार जगह है। मनाली में घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। मनाली में आपको कई गेस्ट हाउस और होटल मिल जाते हैं। आपको आज ही पार्टनर के साथ मनानी में घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:  tripoto