Travel Tips: सर्दी के मौसम में औली में देखने को मिलेगी बर्फ की चादर, पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका दीपावली के मौके पर कही पर घूमने का प्लान है तो औली जा सकते हैं। हल्की ठंड में यहां पर घूमने का अपना अलग ही मजा है। उत्तराखंड के पहाड़ों में बसा ये हिल स्टेशन आपको बहुत ही पसंद आएगा।

इस हिल स्टेशन से आप नंदा देवी, नीलकंठ और अन्य बर्फ से ढके पर्वतों की शानदार चोटियां का दीदार कर सकते हैं। यहां की बर्फबारी को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बर्फबारी का मजा लेने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है।

औली को देश के सर्वश्रेष्ठ स्कीइंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी जाना जाता है। सर्दी के मौसम में इस स्थान पर जाने से आपको ऐसा लगेगा, जैसे सफेद स्वर्ग में आ गए हों। इस दौरान यहां पर पूरा नजारा बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ लगता है। यहां पर आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांचक एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC:  herzindagi