Travel Tips: कुनूर को देख आपकी भी ठहर जाएगी नजरे, खूबसूरती ऐसी की छा जाएगी आपके दिलों दिमाग पर

इस हिल स्टेशन पर आपको खूबसूरत वॉटरफॉल भी दिखाई देंगे

Travel Tips: कुनूर को देख आपकी भी ठहर जाएगी नजरे, खूबसूरती ऐसी की छा जाएगी आपके दिलों दिमाग पर

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के इस मौसम में हर किसी का मन कही ना कही अच्छी जगह पर घूमने जाने का करता है। ऐसे में आपका मन भी अगर अबकी बार कही जाने का कर रहा है तो आपको देर नहीं करनी चाहिए और इस बार घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। ऐसे में आज आपको बता रहे आप कहा जा सकते है।

कुनूर जा सकते है
कुनूर सी शानदार और खूबसूरत जगह आपको देखने का कम ही मिलेगी। कुनूर की पहाड़ियां और चाय के बागान से आपकी नजरे नहीं हटेंगी। यहां की खूबसूरती ऐसी है की देखते ही आपके मन और दिलो दिमाग में बस जाएगी।  यहां आप समय निकालकर चाय के बागानों में घूम सकते हैं और  ठंडी-ठंडी हवा का आनंद ले सकते है।

वॉटरफॉल्स का उठाएं लुत्फ
इस हिल स्टेशन पर आपको खूबसूरत वॉटरफॉल भी दिखाई देंगे। यहां आप  कैथरीन फॉल्स जा सकते है। जंगलों के बीच लॉ फॉल्स देखने जा सकते है। ऐसे में आपको एक बार यहां की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
pc- traveltriangle.com, isprava.com, ootytourism.co.in