Travel Tips: इस बार की यात्रा में पहुंच जाए अरुणाचल प्रदेश, घूमकर हो जाएंगे खुश

यहां की यात्रा के लिए आपको सबसे पहले किसी बड़े रेलवे स्टेशन से ट्रेन के बारे में जानकारी जुटानी होगी

Travel Tips: इस बार की यात्रा में पहुंच जाए अरुणाचल प्रदेश, घूमकर हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। आप अगर प्रकृति प्रेमी है और आपको जंगलों से प्यार है और आप भी चाहते है किसी ऐसी जगह पर घूमना जहां आपको ये सब मिल जाए तो फिर इस बार की यात्रा आपको करनी चाहिए अरुणाचल प्रदेश की जहां आपको ये सब देखने को तो मिलेगा ही साथ ही आपका यहां ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होगा।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
इस बार आप घूमने के लिए आप अरुणाचल प्रदेश के तवांग जा सकते है। यह जगह बड़ी ही खूबसूरत है। यह जगह भी भीड़ से दूर है और यहा हर कोई पहुंच भी नहीं पाता है। इसका कारण यह है की भारतीय पर्यटकों को भी इस स्थान पर जाने के लिए एक विशेष इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। 

कैसे पहुंचे
यहां की यात्रा के लिए आपको सबसे पहले किसी बड़े रेलवे स्टेशन से ट्रेन के बारे में जानकारी जुटानी होगी। इसके साथ ही आप अगर प्लेन से आना चाहते है तो उसके लिए तो आपको बड़े एयरपोर्ट से फ्लाइट मिल ही जाएगी।

pc- aaj tak, thrillophilia.com, india .com