Travel Tips: दीपावली की छुट्टियों में बना लें नैनी झील का दीदार करने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको यहां की नैनी झील की प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Travel Tips:  दीपावली की छुट्टियों में बना लें नैनी झील का दीदार करने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको यहां की नैनी झील की प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये नैनीताल के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में शामिल है। अगर आपका दीपावली की छुट्टियों में झीलों को देखने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

उत्तराखंड की ये झील विशेष रूप से सुबह और सूर्यास्त के दौरान लुभावने दृश्य के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। इस झील में आपको नौका विहार और पिकनिक का मजा लेने का मौका मिलेगा। यहां पर हनीमून कपल्स बड़ी संख्या में जाते हैं। सात पहाडिय़ों से घिरी इस झील की प्राकृतिक सुन्दरता आपको बहुत ही पसंद आएगी।

आप आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपको हमेशा याद रहेगा। आपका पार्टनर भी यहां पर जाने से खुश हो जाएगा। 

PC: holidayrider