Travel Tips: दोस्तों के साथ बनाले आप भी घूमने के लिए इन जगहों का प्लान

वैसे आप प्रकृति प्रेमी है और आपका मन है की आप ऐसी जगह जाए जहां आपकों ठंडी हवा और हरियाली

Travel Tips: दोस्तों के साथ बनाले आप भी घूमने के लिए इन जगहों का प्लान

इंटरनेट डेस्क। दोस्तों के साथ घूमने गए हुए कॉफी समय बित चुका है और आप भी काम की थकान को दूर करने के मूड में है तो फिर आपकों इस बार बता रहे है की आप दोस्तों के साथ घूमने के लिए कहा जा सकते है। तो आप बैग पैक करले और फिर इन निकल जाए इन खूबसूरत सी जगहों के लिए।

नैनीताल
आप इस बार दोस्तों के साथ नैनीताल जा सकते है। इससे बेहतरीन जगह तो और कोई मिलेगी नहीं और वो भी इस मई के महीने में। आपकों बता दें की मई के महीने में यहां का मौसम एकदम सुहाना रहता है। यहां आप नैनी झील, मॉल रोड, स्नो व्यू प्वाइंट और बॉटनिकल गार्डन जा सकते है और दोस्तों के साथ एंजोय कर सकते है।

हरिपुरधार 
वैसे आप प्रकृति प्रेमी है और आपका मन है की आप ऐसी जगह जाए जहां आपकों ठंडी हवा और हरियाली मिले तो फिर आपकों चले जाना चाहिए हरिपुरधार। यह हिमाचल प्रदेश की एक बेहद खूबसूरत जगह है। मई के महीने में यहां का मौसम शानदार रहता है। वैसे आपकों यहां आकर बड़ा सुकुन और शांति मिलेगी।
 

pc-jagaran,harzindagi,india.com