Travel Tips: प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही पसंद आएगा पालकोल्लू, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। आंध्रप्रदेश भी अपने पर्यटक स्थलों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के चारों ओर प्रकृति के मनोरम दृश्यों से सजे शहर पालकोल्लू के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे ईश्वर की कृति माना जाता है।

Travel Tips: प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही पसंद आएगा पालकोल्लू, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। आंध्रप्रदेश भी अपने पर्यटक स्थलों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के चारों ओर प्रकृति के मनोरम दृश्यों से सजे शहर पालकोल्लू के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे ईश्वर की कृति माना जाता है। नारियल के पेड़, हरे-भरे केले के बगान और पानी के छोटे-छोटे स्रोत यहां की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

प्रकृति प्रेमियों और समुद्री खूबसूरती का चाव रखने वालों को ये शहर बहुत ही पंसद आता है। सर्दी के मौसम में पालकोल्लू का मौसम घूमने के हिसाब से शानदार रहता है। इसी कारण नवंबर से फरवरी के बीच की अवधि में इस शहर घूमने के लिए काफी संख्या में पयर्टक पहुंचते हैं।

खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के अलावा पालकोल्लू में पर्यटकों को भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर आंध्रप्रदेश के गांवों की एक छोटी-सी झलक भी देखने को मिलेगी। यहां पर आप पवित्र गोदावरी नदी में बोटिंग का मजा लेने का भी मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: expedia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें