Travel Tips: हनीमून के लिए शानदार जगह हैं ऊटी, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु की नीलगिरी पहाडिय़ों में स्थित ऊटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है।

Travel Tips: हनीमून के लिए शानदार जगह हैं ऊटी, बना लें घूमने का प्लान

PC:  Instagram

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु की नीलगिरी पहाडिय़ों में स्थित ऊटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी कारण से इस हिल स्टेशन को ‘क्वीन ऑफ हिल स्टेशन्स’ भी कहा जाता है। यहां आने पर पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है।

PC: herzindagi

अगर आपका आगामी समय में पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऊटी की एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। ऊटी में पाइन फॉरेस्ट बहुत ही शानदार जगह।

PC: herzindagi

ऊंचे-ऊंचे पाइन के पेड़ों के कारण यहां पर प्रकृति की गजब की खूबसूरती देखने को मिलती है। इस खूबसूरत जगह पर कयामत से कयामत तक, राज, रावण, बर्फी और दीवाना जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। आपको आज ही यहां के लिए पत्नी के साथ मिलकर हनीमून का टूर बना लेना चाहिए।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें