Travel Tips: इस महीने बना लें भरतपुर घूमने का प्लान, इस कारण है बहुत ही प्रसिद्ध

इंटरनेट डेस्क। फेस्टिवल सीजन के साथ ही सर्दी के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। हल्की सर्दी में बहुत से लोग घूमना पसंद करते हैं। अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तो आप राजस्थान जा सकते हैं।  यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है।

आज हम आपको राजस्थान के भरतपुर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो केवलादेव नेशनल पार्क के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। भरतपुर बर्ड सेंचुरी के नाम प्रसिद्ध इस पार्क को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट स्थान है।

इस पार्क में लगभग 370 प्रजातियां है और नवंबर का महीना शुरू होते हैं कई प्रवासी पक्षी जैसे पेलिकन, गीज, बाज और ब्लू-टेल्ड बी-ईटर और गार्गेनी यहां आना शुरू हो जाते हैं। यहां पर आपको  अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, चीन और साइबेरिया के बड़ी संख्या में जलीय पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider