Travel Tips: विदेश में इन जगहों का बना ले आप भी प्लान, घूमकर हो जाएंगे खुश

इसके अलावा आप चिली भी जा सकते है

Travel Tips: विदेश में इन जगहों का बना ले आप भी प्लान, घूमकर हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। आपने वैसे समुद्र किनारे तो खूब देखे होंगे और बीचेज का मजा भी खूब लिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे समुद्री किनारे देखे है जहां समुद्र और रेगिस्तान का मिलन एक साथ होता हो। अगर नहीं तो आज आपको बता रहे है इन जगहों के बारे में जो विदेश में है। 

अफ्रीका
आप इस बार घूमने के लिए अफ्रीका जाए और वहां घूमने का आनंद ले। यहां कुछ ऐसी जगह हैं, जहां सहारा रेगिस्तान पश्चिम की ओर अटलांटिक महासागर और पूर्व की रेड सी मिलते हैं। इसके अलावा अटलांटिक महासागर और एटलस पहाड़ों के बीच यहां सैकड़ों पुराने पत्थर के स्मारक भी हैं, ये जगह परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट है।

चिली 
इसके अलावा आप चिली भी जा सकते है। समुद्र और रेगिस्तान का मिलन आपको यहां भी देखने को मिलेगा। उत्तरी चिली का एंटोफ़गास्टा क्षेत्र कई नाइट्रेट माइनिंग के कस्बों से घिरी हुई है। यहां आपको लहरों से घिरे लंबे समुद्र तट और पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। यहां लॉस फ्लेमेंकोस नेशनल रिजर्व में ‘वैली ऑफ़ द मून’ है जहां आप जा सकते है।

pc- navbharat, tutorialathome.in