Travel Tips: मुंबई की इन गुफाओं से जुड़ा है भगवान शिव का नाम, जा सकते है आप भी

इसके साथ ही आप एलीफेंटा की गुफाएं भी देखने महाराष्ट्र जा सकते है

Travel Tips: मुंबई की इन गुफाओं से जुड़ा है भगवान शिव का नाम, जा सकते है आप भी

इंटरनेट डेस्क। आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे है और इस प्लान में आप ऐसे स्थानों को ढूंढ़ रहे है जो भगवान शिव से जुड़े है तो आज आपको बता रहे है उन्ही जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है। भगवान शिव से जुड़ी जगहों को देख सकते है और घूमने का आनंद भी ले सकते है। 

मंडपेश्वर गुफाएं, मुंबई
आप इस सावन में महीने में मंडपेश्वर गुफाएं जा सकते है। यह भगवान शिव को समर्पित है। खबरों की माने तो गुफाओं को काटकर ही इस मंदिर का निर्माण करीब 1600 साल पहले किया गया था। यहां सावन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगती है।

एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र
इसके साथ ही आप एलीफेंटा की गुफाएं भी देखने महाराष्ट्र जा सकते है। यह मुंबई से लगभग 7 किमी दूर है। इस गुफा के अंदर भगवान शिव के कई रूपों को आप देख सकते हैं। 

pc- mumbailive.com,tripinvites.com,holidayrider.com