Travel Tips: हिमाचल प्रदेश का किन्नौर शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण है प्रसिद्ध 

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर एक से बढक़र एक हिल स्टेशन हैं। सर्दी के मौसम में यहां पर घूमने का अपना अलग ही मजा है। अगर आप दीपावली के छुट्टियों में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के किन्नौर शहर में जा सकते हैं।

यहां का किन्नौर शहर सबसे महफूज जगह है। अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। आप अभी किन्नौर में कुछ दिन स्वच्छ हवा में सांस ले सकते हैं। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है।

प्रकृति को करीब से निहारने के लिए आप यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां जाने से परिवार के सभी लोगों का दिल खुश हो जाएगा। यहां जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

PC: navbharattimes