Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के हिसाब से बहुत ही शानदार जगह है कसौली, बना लें प्लान  

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत हिल स्टेशनों की कोई कमी नहीं है। अगर आपका अक्टूबर माह में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां के कसौली जा सकते हैं।

ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण भारत में प्रसिद्ध है। भीड़-भाड़ वाली दुनिया से दूर शांतिपूर्ण छुट्टी बिताने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। हिमाचल राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित इस छोटे से शहर में आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। देवदार के सुंदर जंगलों के कारण इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बढ़ जाती है।

यहां का वातावरण आपका दिल जीतने के लिए काफी है। विशेष बता ये है कि इस हिल स्टेशन पर आपको कई तरह की लुप्तप्राय प्रजातियों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: herzindagi, thrillophilia