Travel Tips: आईआरसीटीसी ने नेपाल भ्रमण के लिए पेश किया सस्ता टूर पैकेज, आज ही बुक करवा लें टिकट

इंटरनेट डेस्क।अगर आपका अगले माह नेपाल घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके बहुत ही काम की है। आईआरसीटीसी की ओर से अब नेपाल भ्रमण लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज पेश किया है।

Travel Tips: आईआरसीटीसी ने नेपाल भ्रमण के लिए पेश किया सस्ता टूर पैकेज, आज ही बुक करवा लें टिकट

इंटरनेट डेस्क।अगर आपका अगले माह नेपाल घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके बहुत ही काम की है। आईआरसीटीसी की ओर से अब नेपाल भ्रमण लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज पेश किया है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के कारण नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में होती है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना लेगी। 

पोखरा, मुक्तिनाथ जैसी कई सुंदर  पर्यटक स्थल यहां खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आईआरसीटीसी  की ओर से  कुल 6 रातों और 7 दिनों तक का टूर पैकेज पेश किया है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज 18 फरवरी, 2025 को इंदौर से शुरू होगा।  नेपाल में अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस और कैब की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज के तहत  आपकी यात्रा इंश्योर्ड रहेगी। वहीं खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी।  

यात्रा के लिए आपको देना होगा इतना किराया
आईआरसीटीसी के नेपाल टूर के तहत अकेले सफर करने पर 71,700 रुपए किराया आपकाे देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 66,100 रुपए का शुल्क आपको देना होगा। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको केवल 65,500 रुपए ही देने होंगे। आपको आज ही आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के लिए अपना  टिकट बुक करवा लेना चाहिए। इससे पैैकेज के माध्यम से यात्रा करने पर आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। ये टूर आपके लिए बहुत ही सस्ता साबित होगा। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

PC: traveltriangle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें