Travel Tips: आईआरसीटीसी ने पेश किया है पुरी की चार दिन की यात्रा के लिए सस्ता टूर पैकेज, बुक करवा लें अपना टिकट

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका ओडिशा के पूरी में घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर है कि भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से अब कम बजट में पुरी की यात्रा के लिए एक बहुत ही शानदार टूर प्लान पेश किया है।

PC: holidayrider

आईआरसीटीसी का ये चार दिनों का टूर पैकेज अगले महीने की 29 तारीख से शुरू होने जा रहे है। इस पैकेज के तहत आपको बंगाल की खाड़ी के किनारे पर बसे ओडिशा के पुरी शहर की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा, जो भुवनेश्वर से मात्र 61 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

PC: holidayrider

आईआरसीटीसी की ओर से डिवाइन पुरी नाम का यह स्पेशल टूर पैकेज पेश किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको जगन्नाथ मंदिर के साथ ही कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा बीच और कई अन्य मंदिरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। इस पैकेज के तहत आप मात्र 31,500 रुपए में ये यात्रा कर सकते हैं। आप आज ही इसके लिए अपना टिकट बुक करवा लें। 

PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें