Travel Tips: भारत में लेना है आपको भी विदेश जैसा फिल तो जा सकते है घूमने के लिए इस जगह पर

आप भी भारत में घूमकर विदेश जैसा फिल लेना चाहते है तो आप लक्षद्वीप जा सकते है।

Travel Tips: भारत में लेना है आपको भी विदेश जैसा फिल तो जा सकते है घूमने के लिए इस जगह पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी भारत में घूमकर विदेश जैसा फिल लेना चाहते है तो आप लक्षद्वीप जा सकते है। यह जगह किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहां शांति है, तो प्राकृतिक सुंदरता भी है। साथ ही साथ आप वाटर स्पोटर्स एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते है। ऐसे में बता रहे है कहा जा सकते है। 

अगत्ती द्वीप
इस बार आप घूमने के लिए लक्षद्वीप जाए तो आप अगत्ती द्वीप जरूर जाए। ये रोमांच से भरी जगहें हैं। इस छोटे से द्वीप पर साफ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और कई रोमांचक स्थान है। यहां आप स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते है। 

मिनिकॉय द्वीप
इसके साथ ही आप मिनिकॉय द्वीप भी जा सकते है। यह भी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। स्थानीय भाषा में इस द्वीप को मलिकू के नाम से भी जाना जाता है। यहां मूंगे की चट्टानें, सफेद रेत और अरब सागर का आकर्षित पानी देखने को मिलता है।

pc- hindustan, thrillophilia.com, ndi.awazthevoice.in