Travel Tips: राजस्थान घूमने का बना रहे है प्लॉन तो फिर आ जाए आप भी इस शहर में

आपने अगर दिसंबर महीने में आने वाली छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान तैयार किया है और आप परिवार के साथ घूमने जा रहे है

Travel Tips: राजस्थान घूमने का बना रहे है प्लॉन तो फिर आ जाए आप भी इस शहर में

इंटरनेट डेस्क। आपने अगर दिसंबर महीने में आने वाली छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान तैयार किया है और आप परिवार के साथ घूमने जा रहे है तो फिर आपको इस बार घूमने के लिए राजस्थान को चुनना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक शहर देखने को मिलेंगे। ऐसे में आपको इस बार सब जगहों को छोड़कर घूमने के लिए जोधपुर को चुनना चाहिए।

जोधपुर
इस बार आप घूमने के लिए जोधपुर आएंगे तो आपको देखने को बहुत कुछ मिलेगा। यह शहर अपने अद्भुत वास्तुकला, जीवंत भावना के लिए जाना जाता है। यहां आपको अधिकतर घर नीले रंग में रंगे दिखेंगे। इसके साथ ही आप रेगिस्तान का आंनद भी यहां ले सकते है। 

क्या है खास
जोधपुर में आप मेहरानगढ़ किला, मोती महल, शीश महल, उम्मेद भवन पैलेस, चामुंडा माताजी मंदिर जा सकते है। साथ ही आप यहां के व्यंजनों का स्वाद ले सकते है। इनमें आप मखनिया लस्सी, आटे का हलवा, लसन की चटनी, मिर्च बड़ा और दाल बाटी चख सकते है।

pc- wikipedia.org, abp news, travellian.in