Travel Tips: जा रहे है आप भी उज्जैन तो जरूर जाए इन जगहों पर घूमने के लिए

इसके साथ ही आप उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर भी जा सकते है। यह बहुत प्रसिद्ध है।

Travel Tips:  जा रहे है आप भी उज्जैन तो जरूर जाए इन जगहों पर घूमने के लिए

इंटरनेट डेस्क। आपने कभी मध्य प्रदेश के उज्जैन की यात्रा की है अगर नहीं तो फिर आप इस बार यहां की यात्रा जरूर करें। ऐसा इसलिए की यहां आपकों बहुत कुछ देखने को मिलेगा। सबसे पहले तो यहां आप बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके साथ ही आप महाकाल लोक देख सकेंगे। इसके अलावा आपको बता रहे है आप क्या देख सकते है।

काल भैरव मंदिर
आप उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों में काल भैरव मंदिर भी जा सकते है। मान्यता यह हैै कि भगवान महाकाल के दर्शन के बाद काल भैरव का दर्शन जरूर करना चाहिए। अगर आप महाकाल के दर्शन के बाद काल भैरव के दर्शन नहीं करते है तो यह यात्रा अधूरी मानी जाती है।

मंगलनाथ मंदिर
इसके साथ ही आप उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर भी जा सकते है। यह बहुत प्रसिद्ध है। मत्स्य पुराण के मुताबिक, लाल ग्रह मंगल का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। माना जाता है की इस मंदिर में मांगलिक दोष के निवारण के लिए पूजा-पाठ भी कराए जाते हैं। आप इस यात्रा में यहा भी आ सकते है।

pc- navbahrat, naidunia,punjabkesari.in