Travel Tips: दोस्तों के साथ जा रहे घूमने तो फिर जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर

आप भी घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है और वो भी दोस्तों के साथ तो फिर आज आपको बता रहे है ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है।

 Travel Tips: दोस्तों के साथ जा रहे घूमने तो फिर जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है और वो भी दोस्तों के साथ तो फिर आज आपको बता रहे है ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है। आज हम आपको जिस जगह के बारे में बता रहे है वहां अधिकतर बॉयज बाइक राइड कर पहुंच जाते है यानी के बाइक राइडिंग का भी आप यहा आनंद उठा सकते है। 

जांस्कर घाटी
आप चाहे तो इस बार घूमने के लिए जांस्कर घाटी जा सकते है। यह लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से है, जहां आप कैंपिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। आप यहां कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किमी दूरी पर निमू गांव है जो आकर्षण का केन्द्र है।

पैंगोंग झील
इसके साथ ही आप घूमने के लिए पैंगोंग झील भी जा सकते है। यह अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है। यहां आपको भारतीय ही नहीं विदेशी पर्यटक भी खूब घूमते मिल जाएंगे। 

pc- holidayrider.com, go2ladakh-in, amar ujala