Travel Tips: शादी के बाद पहली बार जा रहे है घूमने तो पार्टनर को ले जाए इन जगहों पर

आप शादी के बाद पहली बार घूमने के लिए जा रहे है तो फिर आपकों देर नहीं करनी चाहिए और अपने पार्टनर को लेकर

Travel Tips:  शादी के बाद पहली बार जा रहे है घूमने तो पार्टनर को ले जाए इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। वैसे अभी शादियों का सीजन चल रहा है और आपका मन भी है की आप घूमने के लिए किसी बढ़िया सी जगह पर जाए। जहां आपके पार्टनर को जाकर भी सुकुन मिले और खुश हो जाए। ऐसे में आज आपको बता रहे है ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में जो आपकों जरूर पसंद आएगी।

दार्जिलिंग

आप शादी के बाद पहली बार घूमने के लिए जा रहे है तो फिर आपकों देर नहीं करनी चाहिए और अपने पार्टनर को लेकर  दार्जिलिंग की यात्रा पर निकल जाना चाहिए। मई में घूमने के लिए यह जगह बेहतरीन है। दार्जिलिंग चाय के बागान, हिल स्टेशन और ट्रेन के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि विदेशी पर्यटक भी यहां अपने आप खींचे चले आते है। यहां आप बरबतिया रॉक गार्डन जा सकते है। 

ऊटी
वैसे आप चाहे तो इस यात्रा में आप घूमने के लिए ऊटी को भी शामिल कर सकते है। अपनी खूबसूरती के लिए यह जगह विदेशों में भी जानी जाती है। ऐसे में आप इस बार उटी भी जा सकते है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। ऊटी भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है।

pc-amar ujalla, hindustan, jagran.com