Travel Tips: बहुत ही कम पैसों में करें बाली की खूबसूरती का दीदार, आईआरसीटीसी ने पेश किया है ये टूर पैकेज

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका अगस्त में बाली, इंडोनेशिया घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब बाली के लिए एक बहुत ही शानदार टूर पैकेज पेश किया है। ये बेहद खूबसूरत आईलैंड मंदिरों, कल्चर और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के माध्यम से आप बहुत ही कम पैसों में बाली घूम सकते हैं। इस टूर पैकेज का नाम Awesome Bali with 4 star accommodation- Long Weekend रखा गया है। आपको  6 रात और 7 दिनों के इस टूर पैकेज के तहत  फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

ये यात्रा 11 अगस्त 2024 से शुरू होगी। इसके तहत आपको  फ्लाइट की टिकट के साथ ही रुकने के लिए 4 स्टार होटल और  ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। आप ये यात्रा केवल 10,57,00 रुपए में ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको तीन लोगों के गु्रप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। 

PC: holidayrider

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें