Travel Tips: ऋषिकेश की यात्रा के दौरान इन पर्यटक स्थलों की जरूर करें सैर, यादगार बन जाएगा टूर  

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे दुनिया की योग की राजधानी भी बोला जाता है।

Travel Tips:  ऋषिकेश की यात्रा के दौरान इन पर्यटक स्थलों की जरूर करें सैर, यादगार बन जाएगा टूर  

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे दुनिया की योग की राजधानी भी बोला जाता है। यहां पर आपको प्रकृति की गोद में बसे खूब सारे आश्रम और योग सेंटरों का दीदार करने का मौका मिलेगा। अगर आप गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं।

हिमालय की गोद में बसा ऋषिकेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से आपको दिल जीत लेगा। आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाए बिना आपकी ऋषिकेश की यात्रा अधूरी ही रहेगी। 

त्रिवेणी घाट: 
ये घाट गंगा, यमुना और सरस्वती, तीनों नदियों का संगम होने के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। बोला जाता है कि त्रिवेणी घाट में डुबकी लगाने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। 

राजाजी नेशनल पार्क: उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश ये पार्क भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसका नाम राजाजी नेशनल पार्क, जो वाइल्डलाइफ सफारी की आनंद लेने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है। 

राम झूला:  ऋषिकेश की यात्रा के दौरान आपको राम झूला देखना नहीं भूलना चाहिए। 450 फीट लंबा राम झूला गंगा नदी के ऊपर स्थित है। इसके ऊपर से आपको प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

नीरगढ़ झरना: ऋषिकेश की पहाड़ी घाटियों में स्थित नीलगढ़ झरना भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। इस झरने को ऋषिकेश का एक छिपा खजाना बोला जाता है। एडवेंचर लवर और प्रकृति प्रेमियों को ये स्थान बहुत ही पसंद आएगा।

PC: navbharattimes,  holidayrider,  jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें