Travel Tips: दूधपथरी हिल स्टेशन है बहुत ही खूबसूरत, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत से पर्यटक स्थल हैं। आपको आज यहां के दूधपथरी हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां की धाराओं का पानी इतना साफ और सफेद होता है कि वह दूध जैसा नजर आता है।

हरियाली से भरे मैदान, ऊंचे पहाड़ और शांत माहौल इसे एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। इस हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं दूधपथरी में आप कैम्पिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

राजधानी श्रीनगर से 42 किमी की दूरी पर स्थित दूधपथरी के प्राकृतिक सौन्दर्य का दीदार करने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। दूधपथरी के पास ही आपको कई खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा। आपके लिए ये टूर यादगार साबित होगा।

PC: herzindagi