Travel Tips: गर्मियों में भूलकर भी नहीं जाए इन जगहों पर घूमने, नहीं तो आपका पैसा हो जाएगा बर्बाद

इसके साथ ही आपकों इस गर्मी के मौसम में गोवा जाने के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए।

Travel Tips:  गर्मियों में भूलकर भी नहीं जाए इन जगहों पर घूमने, नहीं तो आपका पैसा हो जाएगा बर्बाद

इंटरनेट डेस्क। समर वैकेशन शुरू होने वाले है और हर किसी के मन में घूमने जाने का प्लान तैयार हो रहा होगा। ऐसे में आपका मन भी अगर इन छुट्टियों में जाने का हो रहा है तो फिर आपकों आज हम ये बता रहे है की आपकों इस गर्मी के मौसम कौनसी जगह घूमने जाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

चेन्नई 
आपकों बता दें की घूमने के लिहाज से चेन्नई बहुत ही शानदार जगह है। लेकिन अभी इस गर्मी के मौसम में आप वहां ना ही जाए तो आपके लिए अच्छा होगा। वैसे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कई टूरिस्ट प्लेस हैं, ऐसे में चेन्नई में घूमने का सही समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है। यहां मार्च के महीने में तापमान बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है।

गोवा 
इसके साथ ही आपकों इस गर्मी के मौसम में गोवा जाने के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए। वैसे लोग गर्मियां में ऐसी जगहों की चुनते है लेकिन यहां मार्च के महीने में ही मई जैसा हाल हो जाता है। ऐसे में आप यहां आना चाहते है तो आपकों भी यहां आने के लिए ठंड का मौसम ही चुनना चाहिए।