Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत है दार्जिलिंग बतासिया लूप, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। दार्जिलिंग की गिनती देश के सबसे खूबसूरत स्थानों में होती है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत है दार्जिलिंग बतासिया लूप, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। दार्जिलिंग की गिनती देश के सबसे खूबसूरत स्थानों में होती है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थल हैं, इन्हीं में बतासिया लूप भी एक है। ये दार्जिलिंग की सबसे सुरम्य ट्रेन मार्गों में से एक है, जो प्राकृतिक रूप से हरा-भरा ट्रेन मार्ग हैं। 

बतासिया लूप अपनी मन मोहनीय सुन्दरता से बड़ी संख्या में देशी-विदेश पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां की बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दार्जिलिंग से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घूम में ये लूप बनाया गया था।

दार्जिलिंग इलाके के रास्तों को आसान बनाने के लिए इस लूप का निर्माण किया गया था। इस पर्यटक स्थल से आपको कंचन जंगा की बर्फीली पहाडिय़ों का नजारों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर आप अपने परिवार के साथ घूमने का मजा ले सकते हैं। 

PC:  holidayrider