Travel Tips: बारिश के मौसम में घूमने के लिए शानदार जगह है कूर्ग, नहीं रहता है इस बात का खतरा

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के एक पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी बारिश के मौसम में खूबसूरती बढ़ जाती है। हम आपको आज यहां के कूर्ग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड बोला जाता है। कूर्ग में मानसून के दौरान हरियाली अपने चरम पर होती है। कर्नाटक में स्थित ये हिल स्टेशन कॉफी के बागानों और घने जंगलों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। मानसून में मौसम ठंडा और ताजगी भरा होने के कारण कूर्ग पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है।

ये प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही भाता है। यहां पर आपको अब्बे फॉल्स, राजा की सीट और नामद्रोलिंग मॉनेस्ट्री जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। कूर्ग में सडक़ें अच्छी होने के कारण मानसून में भूस्खलन का खतरा भी कम रहता है। आपको आज ही पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।  

PC: irisholidays, holidify
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें