Travel Tips: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आज ही बुक करवा लें टिकट, आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज 

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका जल्द ही माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया है। जिसके तहत यात्रा 6 जुलाई, 2025 को दिल्ली से शुरू हो रही है।

इस यात्रा के लिए आपको तुरंत ही अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए। आईआरसीटीसी की ओर से MATA VAISHNODEVI EX DELHI नाम का कुल 3 रातों और 4 दिनों का टूर पैकेज पेश किया गया है। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज होगा। यहां पर अन्य स्थानों पर कैब की व्यवस्था भी की गई है।

तीन लोगों के साथ ये यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 8,220 रुपए किराए के रूप में खर्च करने होंगे। अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 11,995 रुपए देने होंगे। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,330 रुपए किराया आपको देना होगा। 

PC: mohitbangari,  tourmyindia,  jagran