Travel Tips: घूमने के साथ साथ आप भी भगवान शिव के कर सकते है यहां पर दर्शन

इसके साथ ही भारत के पड़ौसी राज्य पाकिस्तान में भी भगवान शिव का मंदिर है।

Travel Tips:  घूमने के साथ साथ आप भी भगवान शिव के कर सकते है यहां पर दर्शन

इंटरनेट डेस्क। सावन के इस पवित्र महीने में आप भी कही घूमने जाने का प्लान बना रहे है और आपका मन भी भगवान शिव की आराधना में लगा है और आप जाना भी विदेश चाहते है तो आपको यहां भी भगवान शिव के दर्शन हो जाएंगे। ऐसे में आपको बता रहे है की आप कहा जा सकते है। 

इंडोनेशिया में प्रमबनन मंदिर
आप इस बार विदेश में घूमने के लिए इंडोनेशिया जा सकते है। यहां आप भगवान शिव के दर्शन भी कर सकते है। यहां  हिंदू धर्म के लोग ज्यादा संख्या में मौजूद हैं। यहां इंडोनेशिया के जावा में प्रमबनन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में पहचान रखता है।

पाकिस्तान में कटासराज शिव मंदिर
इसके साथ ही भारत के पड़ौसी राज्य पाकिस्तान में भी भगवान शिव का मंदिर है। पाकिस्तान के इस शिव मंदिर का इतिहास 900 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर का इतिहास भगवान शिव और माता सति के अलावा पांडवों से भी जुड़ा हुआ है। 

pc- naidunia,lokmatnews.in,navbharat,