Travel Tips: मई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 12 शानदार और ऑफबीट जगहें

इस मई, भीड़ से दूर इन खूबसूरत जगहों की यात्रा करें और अपने सफर को अविस्मरणीय बनाएं। चाहे एडवेंचर पसंद हो या प्रकृति के बीच सुकून की तलाश, ये डेस्टिनेशन आपके हर मूड के लिए परफेक्ट हैं।

Travel Tips: मई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 12 शानदार और ऑफबीट जगहें

अगर आप दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी और भीषण गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत चाहते हैं, तो मई का महीना एक परफेक्ट मौका है। इस समय आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ शांत, खूबसूरत और ऑफबीट जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं ऐसी 12 बेहतरीन डेस्टिनेशंस के बारे में, जो आपके वीकेंड ट्रिप को यादगार बना देंगी।

1. चैल, हिमाचल प्रदेश
चैल एक शांत हिल स्टेशन है, जो घने देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां का ऐतिहासिक चैल पैलेस और विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड खास आकर्षण हैं।

2. चकराता, उत्तराखंड
चकराता एक खूबसूरत पहाड़ी छावनी है, जो अपने झरनों, देवदार के जंगलों और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का टाइगर फॉल्स जरूर देखने लायक है।

3. जीभी, हिमाचल प्रदेश
जीभी एक शांत और सुंदर गांव है, जहां झरने, नदियां और हरे-भरे जंगल मिलते हैं। जलोरी दर्रा और पुराने मंदिरों की यात्रा करते हुए प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है।

4. पंगोट, उत्तराखंड
नैनीताल के पास स्थित पंगोट खासतौर पर बर्ड वॉचिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। ओक और चीड़ के घने जंगलों में ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।

5. कौसानी, उत्तराखंड
यहां से त्रिशूल और नंदा देवी जैसी हिमालयी चोटियों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं। चाय बागान भी कौसानी की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

6. तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश
प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर के लिए मशहूर तीर्थन घाटी में आप नदी किनारे कैंपिंग, ट्राउट फिशिंग और झरनों तक ट्रेकिंग जैसे शानदार अनुभव कर सकते हैं।

7. कणाताल, उत्तराखंड
मसूरी के पास स्थित कणाताल एक बेहद शांत स्थल है। यहां से सुरकंडा देवी मंदिर तक ट्रेक कर सकते हैं और रात में खुले आसमान में तारों की चमक का आनंद ले सकते हैं।

8. मुनस्यारी, उत्तराखंड
हिमालय की गोद में बसा मुनस्यारी, पंचाचूली चोटियों के अद्भुत नजारे, शानदार ट्रेकिंग रूट्स और कुमाऊंनी संस्कृति का अनूठा अनुभव कराता है।

9. शोगी, हिमाचल प्रदेश
शिमला के पास स्थित शोगी एक छोटा और बेहद प्यारा हिल स्टेशन है। यहां सेब के बागानों, पुराने मंदिरों और हरे-भरे जंगलों के बीच सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं।

इस मई, भीड़ से दूर इन खूबसूरत जगहों की यात्रा करें और अपने सफर को अविस्मरणीय बनाएं। चाहे एडवेंचर पसंद हो या प्रकृति के बीच सुकून की तलाश, ये डेस्टिनेशन आपके हर मूड के लिए परफेक्ट हैं।