आज लोग उस उंगली को काटने की कोशिश करते हैं जिस से कभी चलना सीखा था, जानें वसुंधरा ने ऐसा क्यों कहा?

राजस्थान में पार्टी की अंदरूनी राजनीति में दरकिनार की जा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने रविवार को सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से अपनी खीझ जाहिर की। 

आज लोग उस उंगली को काटने की कोशिश करते हैं जिस से कभी चलना सीखा था, जानें वसुंधरा ने ऐसा क्यों कहा?

pc: jagran

राजस्थान में पार्टी की अंदरूनी राजनीति में दरकिनार की जा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने रविवार को सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से अपनी खीझ जाहिर की। 

राजे ने कहा कि आज लोग उसी उंगली को काट देते हैं, जिससे कभी चलना सीखा था। उन्होंने कहा कि भंडारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत समेत कई नेताओं को आगे बढ़ाया था, लेकिन वफादारी का वह दौर अलग था। 

वसुंधरा राजे ने कई नेताओं को आगे बढ़ाया 15 साल तक राज्य में भाजपा की निर्विवाद नेता रहीं राजे ने कई नेताओं के विकास में सहयोग किया। हालांकि, हाल ही में उन नेताओं ने भी उनसे दूरी बना ली है। 

उनके इस बयान को इन्हीं नेताओं के संदर्भ में देखा जा रहा है। इस बीच, सोमवार को राज्य सचिवालय और भाजपा कार्यालय में राजे के अगले कदम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें