Tilak Verma ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा, भारत को मिली जीत

खेल डेस्क। तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में 11 रन से रोमांचक जीत हासिल की। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 219 रन बनाए।  

Tilak Verma ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा, भारत को मिली जीत

खेल डेस्क। तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में 11 रन से रोमांचक जीत हासिल की। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 219 रन बनाए।  जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। इस जीत से भारत को चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

चौथा और आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 17 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं  हेनरिच क्लासेन (41) रन बनाने में सफल रहे। रिकी रिकेलटन (20), रीजा हेंडरिक्स (21) और कप्तान एडेन माक्ररम (29) अपनी टीमों के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके। 

अपना प्रभाव नहीं दिखा सके ये बल्लेबाज
इससे पहले 22 साल के तिलक वर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 56 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्के और आठ चौके लगाए। अभिषेक ने भी खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन का योगदान भारतीय टीम को दिया। तिलक ने आखिरी छह ओवरों में 22 गेंद में 52 रन बनाकर टीम इंडिया को दो सौ रन के पार पहुंचाया। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक), हार्दिक पंड्या (18) और रिंकू सिंह (8) अपना जलवा नहीं दिखा सके। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें