Tika Ram Jully ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जीरो टॉलरेंस की नीति का झूठा ढोंग रचने वाली...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अब उन्होंने दिवासी समाज के उत्थान के लिए बनाए गए टीएडी विभाग को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने इस संबंध में ट्वीट किया कि जीरो टॉलरेंस की नीति का झूठा ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार के कारनामे लगातार प्रदेश में दिन प्रतिदिन उजागर होते नजर आते हैं।

जहाँ हाल ही में डूंगरपुर भाजपा नेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को टीएडी विभाग के अंतर्गत जो आदिवासी समाज के उत्थान के लिए बनाया गया है ,उसे भाजपा के राजनेताओं ने राजनीतिक अड्डा बना लिया है जिसमें अपने चहेते लोगो को मनमाने तरीके से भर्ती किया जा रहा है। क्या सच में यही है भाजपा की पारदर्शिता है? बीजेपी के नेताओं की मानसिकता हमेशा आदिवासी एवं दलितों के विरोध की रही है। 

PC: newstimestoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें