Tika Ram Jully ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गंगानगर मुख्यालय पर किसानों के धरने को पूरी तरह से न्यायसंगत करार दिया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया है।  

टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि गंगनहर के पानी को लेकर गंगानगर मुख्यालय पर किसानों का धरना पूरी तरह से न्यायसंगत है। उन्हें उनके हिस्से का पानी मिलना ही चाहिए, यह किसानों का हक है, कोई एहसान नहीं। ईआरसीपी, यमुना जल और नर्मदा जैसी बड़ी-बड़ी योजनाओं के झूठे वादे करके, किसानों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज उन्हीं किसानों को उनके खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं दे रही है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है।

श्री गंगानगर जिले में सिचाई के पानी की भारी कमी के कारण किसानों की नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा, बागवानी की फसलें सूख रही हैं, अन्नदाता की मेहनत बर्बाद हो रही है, लेकिन भाजपा सरकार ने मानो कानों में रुई डाल रखी है और आंखों पर पट्टी बांध ली है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की आवाज के साथ खड़ी रही है
टीकाराम जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की आवाज के साथ खड़ी रही है और आज भी हम उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।  मेरी सरकार से मांग हैं कि किसानों की पीड़ा को समझे, उनकी मांगों को तुरंत पूरा करे और उन्हें उनके हिस्से का सिचाईं का पानी देने की व्यवस्था करे। 

PC: rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें