Tiger 3: टाइगर 3 से जुड़ा हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame का नाम, एक्शन सीन के मामले में Pathan रह जाएगी पीछे....

इसके पहले वो हॉलीवुड की फिल्म अवेंजर्स एंडगेम पर काम कर चुके है

Tiger 3: टाइगर 3 से जुड़ा हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame का नाम, एक्शन सीन के मामले में Pathan रह जाएगी पीछे....

इंटरनट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर हर कोई इंतजार कर रहा है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में, टाइगर, टाइगर जिंदा है आ चुकी है। ऐसे में अब टाइगर 3 का सलमान के फैंस को बड़ा ही बेसबरी से इंतजार है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 

बताया जा रहा है की सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। खबरों की माने तो फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभा रहे। अब खबर आई है कि निर्माताओं ने फिल्म के एक्शन सीन कोऑर्डिनेट करने के लिए हॉलीवुड एक्शन कोऑर्डिनेटर क्रिश बार्न्स को बुलाया है।

इसके पहले वो हॉलीवुड की फिल्म अवेंजर्स एंडगेम पर काम कर चुके है। इसके साथ ही  आई एम लीजेंड, जोकर, डॉक्टर स्ट्रेंज, स्पाइडर मैनरू फार फ्रॉम होम, अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर जैसी फिल्मों में काम कर चुके क्रिश बार्न्स को इस फिल्म के एक्शन सीन कोऑर्डिनेट करने के लिए बुलाया जा चुका है। 

pc-  gazetapost.com