Year Ender 2024: इस साल हनीमून कपल्स की पहली पसंद रहे हैं देश के ये खूबसूरत पर्यटक स्थल

इंटरनेट डेस्क। इस साल अभी तक बहुत से लोग विवाह बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर जाना पसंद करता है। हनीमून के लिए देश में बहुत सी शानदार जगह हैं।

Year Ender 2024: इस साल हनीमून कपल्स की पहली पसंद रहे हैं देश के ये खूबसूरत पर्यटक स्थल

PC:  herzindagi

इंटरनेट डेस्क। इस साल अभी तक बहुत से लोग विवाह बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर जाना पसंद करता है। हनीमून के लिए देश में बहुत सी शानदार जगह हैं। यहां जाने पर विदेश भ्रमण जैसा अहसास होता है। इस साल देश के बहुत से हनीमून डेस्टिनेशन नवविवाहित जोड़ों की पहली पसंद बनें। आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  साल 2024 में सबसे इन अधिक हनीमून डेस्टिनेशन पर कपल्स ने भ्रमण किया है। 

अंडमान निकोबार
लोगों की हनीमून के लिए पहली पसंद अंडमान द्वीप समूह रहे हैं। यहां का हैवलॉक आइलैंड इस साल भी लोगों के लिए हनीमून के लिए पहली पंसद रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अंडमान के लिए हनीमून पैकेज बुकिंग सालाना आधार पर इस बार 6.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में इस साल कपल्स आए हैं। 

PC: punjabkesari

कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर भी हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर हमेशा से कपल्स की पसंद रहा है। बर्फीला पहाडिय़ों और डल झील में शिकारा राइड का लुत्फ उठाने के लिए कपल्स यहां पर आते हैं। साल 2024 में यहां पर हनीमून बुकिंग में 3.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कश्मीर में कपल्स द्वारा गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर सहित कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया जाता है। 

PC:  holidayrider

एलेप्पी
केरल में स्थित एलेप्पी प्राकृतिक नजारों के बीच किसी शांत और खूबसूरत जगह है। यहां पर भी इस साल बड़ी संख्या में कपल्स ने भ्रमण किया है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सभी को पसंद आती है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें