इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय निधन हुआ। 53 साल के बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत हार्ट अटैक से हुई।
अब उनकी मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, पोलो मैच खेलते समय संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी। मधुमक्खी ने संजय कपूर के गले में डंक मार दिया था। इसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बाद में गले में सूजन आ गई थी। फिर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया।
आपको बता दें कि संजय कपूर ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से साल 2016 में तलाक ले लिया था। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से विवाह कर लिया था। वहीं संजय की मौत की खबर के बाद करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा के घर गए थे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें