28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है Shahrukh Khan और Akshay Kumar की ये फिल्म

इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है। इसे 28 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है Shahrukh Khan और Akshay Kumar की ये फिल्म

इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है। इसे 28 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। खबरों के अनुसार, यशराज फिल्म्स इस माह का समापन फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के री -रिलीज के साथ करने जा रहा है।

इसे  28 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। महान निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में सफल रही थी। इसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला था। इस फिल्म ने अवॉर्ड शोज पर भी खूब राज किया। ये सुपरहिट फिल्म तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, सात फिल्मफेयर अवॉड्र्स और कई अन्य सम्मान अपने नाम करने में सफल रही थी। 

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का दिल छू लेने वाला संगीत, खूबसूरत डांस सीक्वेंस और यादगार डायलॉग्स आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं। अब दर्शकों को फिर से ये फिल्म देखने को मिलेगी। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें